Home छत्तीसगढ़ जिंदगी से बेजार युवक ने फांसी लगाकर जान दी मर्ग कायम कर...

जिंदगी से बेजार युवक ने फांसी लगाकर जान दी मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

0

मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र में खुद कुशी करने का एक फैशन सा चल निकला है। इसी कड़ी में जिंदगी से बेजार युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विवेक दास पिता तीज दास उम्र 21 साल साकिन ग्राम अमगसी ने बीते 18 जुलाई दिन शुक्रवार को गमछे का फंदा बनाकर अपने ही घर में लगे मगरमुहा मे फांसी लगाकर खुद कुशी कर लिया । दरअसल बीती रात करीब 11 बजे युवक खाना खाने रसोई घर में घूसा और खुद कुशी कर लिया बताया जा रहा है विवेक दास शराब पीने का आदी था। सूचना पर लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे लेकर 19 जुलाई दिन शनिवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। तथा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here