संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : सहकारिता एवम उद्योग स्थायी समिति जनपद पंचायत नगरी का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया गया ,जिसमें सभापति शुभम यदु की अध्यक्षता में सदस्य प्रेमसिंह सलाम, श्रीमती चंद्रकला साहू,श्रीमती मौसमी नवल मंडावी शामिल हुए। समिति के सचिव नेमीचन्द देव,स.वि.अ. ने पंचायत राज अधिनियम के तहत स्थायी समिति के कार्य,उद्देश्य एवम महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय स्वशासन में समिति की उपयोगिता को उद्धृत किया। सहकार से समृद्धि के तहत सहकारी समिति गठन एवम पंजीयन का जानकारी दिया । खाद्य निरीक्षक के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नवीन राशन कार्ड एवम नवीनीकरण तथा अक्षम व्यक्तियों के लिए नॉमिनी पंजीयन की जानकारी से अवगत कराया गया।
सभापति शुभम यदु ने अपने उदबोधन में सहकार से समृद्धि के तहत विभिन्न विभाग की योजनाओं से सम्बंधित सहकारी समिति का गठन कर स्वरोजगार एवम स्वावलंबन प्राप्त करने को सुशासन के अभिन्न अंग निरूपित करते हुए अधिक से अधिक सहकारी समिति गठन करने पर बल दिया गया,तथा इसी तारतम्य में नरहरा जलप्रपात पर्यटन सहकारी समिति कोटरवाही के पंजीयन होने पर नगरी विकासखंड में पर्यटन की नई अध्याय की शुरुआत होना बताया गया। प्रेमसिंह सलाम सदस्य ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र में सभी हितग्राहियों को तीन महीने का एकमुश्त राशन वितरण समयावधि में सुनिश्चित किया जावे।
श्रीमती चंद्रकला साहू एवम मौसमी मंडावी सदस्य ने कहा कि केसीसी के तहत सभी किसानों को ऋण वितरण एवम पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित हो ताकि आम जनता को खेती किसानी में सुविधा हो।स्थायी समिति में शासकीय मद से उपार्जन केंद्रों में समतली करण,किसान शेड निर्माण, राशन एवम खाद गोदामो का मरम्मत तथा विकासखंड स्तर पर सहकार भवन निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।



