
नई दिल्ली : सावन का महीना चल रहा है। इस महीने लोग सात्विक खाना खाते हैं। कुछ लोग नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते हैं। वहीं ज्यादातर लोग प्याज और लहसुन भी खाना छोड़ देते हैं। ये दोनों ही भारतीय रसोई का अहम हिस्सा माने जाते हैं। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाते हैं। ज्यादातर सब्जियों, दालों और ग्रेवी वाले डिशेज में इनका इस्तेमाल होता है।
जब किसी खाने में प्याज और लहसुन का तड़का लगता है, तो उसकी खुशबू से ही भूख बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप अपनी प्लेट से प्याज और लहसुन हटा दें तो क्या होगा? कुछ लोग धार्मिक कारणों से इनका सेवन नहीं करते, तो कुछ लोग सेहत या पाचन से जुड़ी वजहों से इन्हें छोड़ देते हैं। वहीं, कुछ लोगों को इनका स्वाद पसंद नहीं आता है। हालांकि, बिना प्याज-लहसुन वाला खाना भी स्वादिष्ट हो सकता है, बस जरूरत होती है कुछ अलग तरीके से पकाने की।
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि अगर आपने प्याज लहसुन को खाना छोड़ दिया तो इससे आपकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा। आइए जानते हैं विस्तार से –
बढ़ सकता है शरीर का तापमानप्याज और लहसुन, दाेनों में ही कूलिंग इफेक्ट होता है। ये हमारे शरीर की गर्मी यानी कि तापमान को नॉर्मल बनाए रखने में मददगार होता है। ऐसे में आप इन्हें खाना छोड़ देंगे ताे इससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इस कारण आपके मुंह में छाले निकल सकते हैं। अगर माइग्रेन की समस्या है तो वो भी ट्रिगर कर सकती है। साथ ही आपको त्वचा से संबंधित दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।
शरीर में हो जाएगी पोषण की कमी
आपको बता दें कि प्याज और लहसुन में जरूरी विटामिन्स और मिनरल पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें खाना छोड़ देंगे तो आपके शरीर में जरूरी एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इस कारण आप बार-बार बीमार हो सकते हैं।
इन्हें खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे
- अगर आपको गैस और कब्ज से जुड़ी परेशानी है तो सुबह खाली पेट लहसुन की कलियां खानी चाहिए।
- कच्चे प्याज में आयरन, पोटैशियम और विटामिन-सी और बी6 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
- ये सर्दी जुखाम से भी राहत दिलाता है।
- ये कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारी के खतरे को भी कम करता है।
- ये हाई बीपी को भी कंट्रोल करने में मददगार होते हैं।



