Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

0

रायपुर :  राजधानी रायपुर में तेज बारिश हो रही है, इस बीच 18 जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 1 जून से 18 जुलाई 2025 तक 424.4 मिलीमीटर पानी बरस चुका है। जो औसत से 4 फीसदी ज्यादा है। बलरामपुर में सबसे ज्यादा 709.1 मिमी पानी बरसा है।

मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियमित समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here