
मुन्ना पांडेय सरगुजा : साल दर साल सावन महीने में भगवान शिव शंकर को रामायण मास परायण पाठ पढ़ कर सुनाने का सिलसिला सावन के प्रतिप्रदा बीते दिन शुक्रवार से आरंभ हुई है जो अनवरत जारी है।
नगर लखनपुर के प्राचीन स्वयं- भू- शिव मंदिर में भजन मंडली के सदस्य रामायण मास परायण पाठ नित्य प्रति संध्या काल में एक मास परायण पढ़ कर भोले नाथ को सुनाते हैं।
दरअसल धार्मिक ग्रंथ तुलसी कृत रामायण के आठों कांड में तीस मास परायण समाहित है जिसे मानस मंडली के सदस्य 30 दिनों अर्थात एक माहिने तक श्रद्धा पूर्वक पठन-पाठन करते हैं तथा भगवान शिव शंकर को सुनाते हैं शनिवार को नौवां मास परायण पाठ किया गया।
मास परायण पाठ पढ़ने में कृष्णा प्रसाद यादव,बृजेन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र जायसवाल, त्रिभुवन यादव, विजय यादव,ललन साहू मुकेश साहू, कन्हैया साहू, ज्ञान चंद आकाश साहू मंडली सदस्य तथा अन्य श्रद्धालु शामिल रहते हैं



