Home छत्तीसगढ़ कर्णेश्वर धाम में निरंतर विकास होंगे :भोजराज नाग

कर्णेश्वर धाम में निरंतर विकास होंगे :भोजराज नाग

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कर्णेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिये मंगल कामना की। सिहावा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर कर्णेश्वर धाम पहुचे सांसद भोजराज नाग ने ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी ली।ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने सावन महोत्सव सहित माँघी पूर्णिमा में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेला महोत्सव की जानकारी देते हुए ट्रस्ट की ओर से विकास कार्यो से सम्बंधित मांग पत्र सोपा। सांसद भोजराज नाग ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सबको देने वाले दयानिधान है।

कर्णेश्वर महादेव से उन्हें असीम कृपा प्राप्त हुई है।समय समय पर उनका यहाँ आना जाना लगा रहता है।उनकी कोशिश है कि आदिवासी क्षेत्रों के देवगुड़ी ,धार्मिक स्थलों का विकास निरन्तरता के साथ हो।कर्णेश्वर धाम ग्यारहवीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर है यहाँ विकास कार्य अछूता नही रहेगा । उन्होंने आगामी दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कर्णेश्वर धाम में लाने की बात कही।इसके पूर्व सांसद भोजराज नाग का कर्णेश्वर धाम पहुँचने पर ट्रस्ट ने उनका स्वागत सम्मान किया ।

इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ ट्रस्टी व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बेश, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,उपाध्यक्ष विकास बोहरा,ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रवि दुबे,रवि ठाकुर,कोशाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव मोहन पुजारी, रामभरोस साहू रवि भट्ट,हनी कश्यप,महेंद्र कौशल,योगेश साहू जनपद सदस्य प्रेम लता नागवंशी, कमल डागा,प्रकाश सार्वा,डोमार मिश्रा, राकेश चौबे ,अकबर कश्यप,उत्तम साहू,अचला यदु,प्रीति यदु,राजेश कश्यप, अश्वनी निषाद,बल्लू सेन,विनोद पूरी गोश्वामी आदि मौजूद रहे।

हिरेश सिन्हा देंगे भजन की प्रस्तुति
कर्णेश्वर घाम में सावन महोत्सव अंतर्गत 1 अगस्त को हम तो आदिवासी आन जैसे प्रसिद्ध गाने के गायक हिरेश सिन्हा व जितेश्वरी सिन्हा द्वारा भजन की प्रस्तुति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here