Home छत्तीसगढ़ एक पेड़ माँ के नाम आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जेवरतला...

एक पेड़ माँ के नाम आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जेवरतला द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ

0

अमन पथ न्यूज बालोद से उत्तम साहू : जिले के122सेवा सहकारी समितियों में वृहद रूप से पौधरोपण किया गया।इस अभियान में लगभग4000पौधे लगाए गए। इसी तारतम्य के अंतर्गत आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जेवरतला (पंजीयन क्रमांक 1707) द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था “एक पेड़ माँ के नाम”, जिसके अंतर्गत सदस्यों एवं ग्रामीणजनों ने अपनी माताओं की स्मृति एवं सम्मान में 100 से अधिक फलदार एवं छायादर पौधे लगाए।

समिति के प्राधिकृत अधिकारी घासिया राम साहू के साथ डोंडीलोहारा विकासखण्ड के सहकारिता विस्तार अधिकारी सोमेन्द्र साहू ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि “माँ जीवन की जननी होती है और वृक्ष जीवन का रक्षक इन दोनों को जोड़कर इस अभियान ने वृक्षारोपण को भावनात्मक रूप से और भी विशेष बना दिया है।कार्यक्रम में अन्य समिति के किसानों ने भी भाग लिया । सभी ने पौधारोपण कर संकल्प लिया कि वे लगाए गए वृक्षों की देखभाल व्यक्तिगत रूप से करेंगे। समिति द्वारा विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया ।इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत एवं अधिकारी, कर्मचारियों एवं किसानों ने समापन के दौरान सभी ने माँ के नाम लगाए गए पौधों की रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।यह अभियान निश्चित ही आने वाले वर्षों में जेवरतला को हरियाली की नई पहचान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here