Home छत्तीसगढ़ किरंदुल प्रेस क्लब की 16वीं वर्षगांठ पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया...

किरंदुल प्रेस क्लब की 16वीं वर्षगांठ पर वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल:  दंतेवाड़ा जिले की लौह नगरी किरंदुल में प्रेस क्लब किरंदुल वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी 16वीं वर्षगांठ वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाई। यह संगठन क्षेत्र का सबसे पुराना और सक्रिय पत्रकार संगठन है, जिसमें स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय अखबारों के पत्रकार शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक ने कहा कि पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष और सच्ची खबरें जनता तक पहुंचाना है, साथ ही समाज के विकास में योगदान देना भी है। इसी उद्देश्य के तहत कृष्ण कुंज में फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, जो शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पौधों के बिना मानव जीवन अधूरा है।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन में योगदान देने की अपील की। इस मौके पर संगठन के सचिव संजीव दास को उनके जन्मदिन पर सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक, सचिव संजीव दास, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण बैरागी, उपाध्यक्ष एस.एच. अजहर, उपाध्यक्ष रवि कुमार दुर्गा, कार्यालय सचिव पी. उषारानी किरण, सदस्य बी. रामबाबू, विश्वजीत मल्लिक, कुमारी प्रियंका जाल, सुनीता गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here