Home देश दिल्ली में कभी भी आ सकती है बाढ़! खतरे के निशान पर...

दिल्ली में कभी भी आ सकती है बाढ़! खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, कई इलाकों में अलर्ट

0

दिल्ली :- देश के ज्यादातर हिस्से में इस समय तेज बारिश हो रही है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त है। आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, देश की राजधानी दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब:- दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) के करीब पहुंच गया है। बुधवार शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर 204.13 मीटर दर्ज किया गया था। हालांकि, शाम 7 बजे से जलस्तर में थोड़ी कमी देखी गई, लेकिन पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। लोहे वाले पुल के पास पानी चेतावनी रेखा के करीब पहुंच गया है।

निचले इलाकों में अलर्ट जारी:- बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है। अगर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता है तो हाथी घाट, एमनेस्टी मार्केट, मजनूं का टीला, यमुना विहार, सोनिया विहार और यमुना खादर जैसे निचले इलाकों में पानी भरने का सबसे ज्यादा खतरा है।

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का कहर:- दिल्ली के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी मानसून की तेज बारिश से बुरा हाल है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here