Home क्रिकेट मैनचेस्‍टर में भारतीय टीम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास...

मैनचेस्‍टर में भारतीय टीम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

0

नई दिल्‍ली :  भारत और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्‍टर में खेला जा रहा है। लॉर्ड्स में हार के बाद भारतीय टीम ने 3 बदलाव किए। लगातार बल्‍ले से संघर्ष कर रहे करुण नायर की छुट्टी हुई। उनकी जगह साई सदर्शन को मौका दिया गया। इसके अलावा चोटिल तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह अंशुल कंबोज ने डेब्‍यू कैप पहनी। साथ ही इंजर्ड नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई।

टेस्‍ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

मैनचेस्‍टर टेस्‍ट में भारतीय टीम ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह भारत के टेस्‍ट इतिहास में कभी भी नहीं हुआ। वॉशिंगटन सुंदर जैसे ही बल्‍लेबाजी करने मैदान पर उतरे, यह रिकॉर्ड भी बन गया। दरअसल, सुंदर इस पारी में भारत के लिए पांचवें बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट के अपने इतिहास में पहली बार भारतीय मेंस क्रिकेट टीम प्लेइंग इलेवन में पांच बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ टेस्ट मैच खेल रही है।

5 लेफ्ट हैंड बल्‍लेबाज खेल रहेभारत की प्‍लेइंग 11 में यशस्‍वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में 5 बाएं हाथ के बल्‍लेबाज खेल रहे हैं। जायसवाल ने 107 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 1 छक्‍का लगाया। 3 नंबर पर उतरे साई सुदर्शन अपनी पारी को शतक में तब्‍दील नहीं कर पाए। उन्‍होंने 7 चौकों की बदौलत 151 गेंदों पर 61 रन बनाए।

पहले दिन पंत हुए थे चोटिलविकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत पहले दिन चोट के कारण रिटायर हर्ट हुए थे। हालांकि, चोट के बावजूद भी वह दूसरे दिन बल्‍लेबाजी करने उतरे। दूसरे दिन लंच तक पंत 39 रन और सुंदर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। रवींद्र जडेजा लगातार 5 अर्धशतक से चूक गए। पहली पारी में उन्‍होंने 40 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए। इस दौरान जड्डू ने 3 चौके भी ठोके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here