
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की ओर से जुलाई 2025 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो छात्र यूजी, पीजी, पीएचडी, foreign IOP आदि के डिस्टेंस या ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जो छात्र पहले से इग्नू से पढ़ रहे हैं उनके पास भी री-रजिस्ट्रेशन का 31 जुलाई तक मौका है।
ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम्स में ले सकते हैं प्रवेश
इग्नू की ओर से दो तरह के पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रदान किया जाता है। जो स्टूडेंट्स ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम के तहत प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं वे अपनी सुविधानुसार किसी भी प्रोग्राम का चुनाव कर सकते हैं। इसके साथ ही Overseas Students (SAARC, Non-SAARC and FSRI, and NRI) वाले भी प्रवेश के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इग्नू में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां फॉर्म भरने की स्टेप्स दी जा रही हैं जिनको फॉलो कर आसानी से आवेदन किया जा सकता है।
- इग्नू एडमिशन जनवरी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर अनाउंसमेंट में जाकर आवेदन आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको पहले क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूर्ण करें।
- अंत में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
IGNOU Admission 2025 Application Form Link
फॉर्म वापस लेने पर फीस कर दी जाएगी रिटर्न
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कभी कभी ऐसा होता है की छात्र एडमिशन वापस लेना चाहता है तो ऐसे में इग्नू की ओर से उम्मीदवारों को एक सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत दिनों के हिसाब से आवेदन वापस लेने की छूट है। जितने दिन बाद आप एडमिशन वापस लेंगे उसी के अनुसार इग्नू की ओर से फीस में कटौती करके आपका आवेदन विड्रॉ कर दिया जायेगा। एडमिशन जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।



