Home छत्तीसगढ़ सिरफिरे आशिक की हरकत,नाबालिग लड़की से जबरन छेड़छाड़..एफआईआर दर्ज

सिरफिरे आशिक की हरकत,नाबालिग लड़की से जबरन छेड़छाड़..एफआईआर दर्ज

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : एक नाबालिग पढ़ने वाली लड़की के साथ सिरफिरे आशिक द्वारा रास्ता रोककर जबरदस्ती आई लव यू कहते हुए छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमूक प्रार्थिया कक्षा नवमी की छात्रा है 23 जुलाई को लघु अवकाश में स्कूल परिसर में खड़ी थी तभी फिरोज खान निवासी जमगला थाना लखनपुर बेअदबी की सारी हदें पार करते हुए नाबालिग लड़की का रास्ता रोककर कहा आई लव यू तुम मुझे प्यार करती हो कि नहीं! बोल कर डराया ।

नाबालिग डर कर किसी तरह भागी और अपने स्कूल के गुरू जनों को युवक के ग़लत हरकत के बारे में बताई साथ ही घर में आकर बुआ तथा पिता को भी अवगत कराई काफी विचार विमर्श के बाद पिडिता ने 25 जुलाई दिन शुक्रवार को थाना उपस्थित आकर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रार्थिया के तहरीर पर लखनपुर पुलिस ने मामले में दफा 126(2) 79 75 (1)(I ) (IV)( 3) बीएनएस तथा पास्को एक्ट B 12 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है। इन मनचलों पर सख्त पुलिस कार्यवाही होने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here