Home मनोरंजन तिरुपति में लगा विजय देवरकोंडा का 40 फुट ऊंचा कट आउट, ‘किंगडम’...

तिरुपति में लगा विजय देवरकोंडा का 40 फुट ऊंचा कट आउट, ‘किंगडम’ के लिए जश्न का माहौल…

0

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा जल्द ही अपनी फिल्म ‘किंगडम’ के साथ थिएटर में धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं. आज यानी 26 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है, जिसके लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ‘किंगडम’ का ट्रेलर तिरुपति में रिलीज किया जाएगा, जहां पर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं. वहां विजय का एक बड़ा सा कटआउट भी लगाया गया है.

31 जुलाई को गौतम तिन्नानुरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज होगी. ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लोकेशन पर तो लोगों की आवाजाही लगी हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. इसी बीच विजय का 40 फुट ऊंचा कटआउट इवेंट लोकेशन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सितारा एंटरटेनमेंट्स ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी एक तस्वीर साझा की है.

ग्रैंड होगा ट्रेलर लॉन्च इवेंट:- पोस्टर देखने के बाद से ही लोग इस इवेंट के ग्रैंड होने का अंदाजा लगा रहे हैं. 123 तेलुगु के की रिपोर्ट की मानें, तो ‘किंगडम’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 26 जुलाई को तिरुपति के नेहरू म्युनिसिपल ग्राउंड में शाम 5 बजे के बाद शुरू किया जाएगा. फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी हैं. ये पैन इंडिया फिल्म हिंदी में साम्राज्य टाइटल के साथ रिलीज की जाएगी, जिसकी अनाउंसमेंट कुछ वक्त पहले ही की गई थी.

हिंदी में साम्राज्य टाइटल:- इस टाइटल को देखने के बाद से हिंदी भाषी फैंस भी एक्टर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले ‘किंगडम’ का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें तेलुगु भाषा में जूनियर एनटीआर, तमिल में सूर्या और हिंदी में रणबीर कपूर की आवाज सुनने को मिली थी. कई भाषाओं में रिलीज होने की वजह से इस फिल्म को लेकर चर्चा काफी ज्यादा बढ़ गई है. अनिरुद्ध रविचंदर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. उन्होंने इसमें बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here