
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा :जी आर ए इंटरनेशनल स्कूल जूनाडीह लखनपुर में आज 26 जुलाई दिन शनिवार को ग्रीन डे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अजीत अग्रवाल कोषाध्यक्ष श्रीमती मितु अग्रवाल ,प्राचार्य रवि चौबे एवं स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर पौधारोपण किया पर्यावरण संरक्षण के एहमियत को समझा। कार्यक्रम का मकसद छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाना था।
विद्यालय के सचिव अजीत अग्रवाल ने कहा, —“ग्रीन डे का आयोजन हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाये रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।”

विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पौधा रोपण कार्यक्रम में बिन्दु वार- पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई साथ ही
छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने प्रयास की गई।विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। सचिव और कोषाध्यक्ष ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन दिये ।



