
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जिला लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित द्वारा उदयपुर वन विभाग कार्यालय सभागार में 26जुलाई 2025 दिन शनिवार को चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अखंड विधायक सिंह, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयपुर अनिल सिंह मंबोध, सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष बुध मोहन सिंह ,दीपक सिंघल सावन अग्रवाल, कल्पना भदोरिया ,आकाश जायसवाल, बिट्टू सिंह मरकाम, शुभम भदोरिया रहे। विधायक अग्रवाल सहित अन्य मचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उदयपुर विकासखंड क्षेत्र से आये सैकड़ो तेंदूपत्ता संग्रहको को अतिथियों ने अपने कर कमलों से चरण पादुका वितरण किये ।

दौरान चरण पादुका वितरण के विधायक अग्रवाल ने भलमनसाहत का परिचय देते हुये स्वयं ही तेंदूपत्ता संग्रहको के पैरों में चरण पादुका पहनाया और उनका सम्मान किया। तेंदूपत्ता संग्रहकों को प्रदेश भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान तेंदूपत्ता संग्राहको को होने वाली परेशानियों को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने चरण पादुका योजना प्रारंभ किये थे यकीनन काबिले तारीफ था । अफसोस पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था। छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने सशक्त रूप से पुनः चरण पादुका योजना को लागू किया है।छत्तीसगढ़ सरकार ने दर 4000 प्रति मानक बोरा से 5500 प्रति मानक बोरा तक बढ़ाकर संग्राहकों को राहत और सम्मान दिया है।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित रहे।



