Home छत्तीसगढ़ लैलूंगा में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान...

लैलूंगा में कांग्रेस की संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

0


रिपोर्टर अप्रांश सिन्हा लैलूंगा, 27  जुलाई 2025 : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा द्वारा आज एक भव्य संगठनात्मक बैठक का आयोजन सांस्कृतिक भवन लैलूंगा में किया गया, जिसमें कांग्रेस की जमीनी ताकत और सांगठनिक एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। बैठक में जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के प्रभारीगणों सहित क्षेत्र भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लैलूंगा की लोकप्रिय विधायक आदरणीया श्रीमती विद्यावती कुंज बिहारी सिदार, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता हृदय राम राठिया, ब्लॉक संगठन प्रभारी संतोष राय सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों एवं पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार एवं संगठन प्रभारी श्री संतोष राय ने सभी जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस का गमछा भेंट कर सम्मानित किया। यह क्षण संगठनात्मक विश्वास और जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति था।

कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरेराम तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा, तमनार संगठन प्रभारी संजय शुक्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण पैंकरा, कांग्रेस नेता गोपाल शुक्ला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा, युवा कांग्रेस लैलूंगा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र साह उपस्थित रहें।

बैठक में कांग्रेस के संगठन प्रभारी संतोष राय में अपने वक्तव्य में कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा बूथ से लेकर मंडल स्तर तक सांगठनिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया। बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए और आने वाले समय में एकजुट होकर कांग्रेस को पुनः जन-जन की आवाज़ बनाने का आह्वान किया गया।

विधायक श्रीमती विद्यावती कुंज बिहारी सिदार ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि यह एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक की आवाज उठाता है यही वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, संविधान दिया और देश को विकास की राह पर अग्रसर किया। पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे पार्टी की विचारधारा, जनहितकारी नीतियों और संघर्षशील परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाए। यह बैठक लैलूंगा में कांग्रेस के जनाधार, सांगठनिक संरचना और एकजुटता की ताकत का प्रतीक बनकर उभरी। कार्यक्रम का सफल संचालन वीरेंद्र साह ने किया।कार्यक्रम में जनपद सदस्यों, पार्षदों सहित क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं में मनोज जायसवाल, मूलचंद सूर्यवंशी, बाबूलाल बंजारे, आलोक गोयल, अपरांश सिन्हा, आकृत सारथी, सतीश शुक्ला, प्रमोद प्रधान, सम्राट महंत,तेजश बंजारे ,सानू खान ,रोशन साहू ,प्रकाश शर्मा आदित्य बाजपेई, शंकरलाल यादव, योजना पैंकरा, विनय जायसवाल, सदानंद निषाद, पूर्णावती पैंकरा, रामप्यारी सिदार, रायमती चौहान, देवमती पैंकरा, मोहनलाल साहू, मनीराम कुजूर, अब्राहम टोप्पो, दिनेश तिर्की, राकेश बहेरा, हृदय राम दाऊ, निधि भोय, धर्मेंद्र बेहरा जगलाल भगत जुगल किशोर बेहरा खेमराज बंजारा खगेश्वर मालाकार ग्रीन लकड़ा हेमानंद गुप्ता शंकर सिद्धार्थ करुणा प्रधान चक्रधर सिंह सीताराम यादव, परमानंद पैंकरा, भूपदेव पटेल, भोज कुमार राठिया, सुरेश राठिया, दस केतन यादव, पोथीराम सिदार, रवि यादव आदि के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here