
दिल्ली : बरसात के मौसम में सब्ज़ियों के दाम अक्सर बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार टमाटर की कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली में टमाटर 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है और कई इलाकों में 100 रुपये तक भी बिक रहा है. मानसून में भारी बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है वहीं अब वही बारिश राजधानी दिल्ली के सब्जी बाजार पर कहर बनकर टूट पड़ा है. मंडी से लेकर मोहल्लों की ठेलियों तक सब्जियों की कीमतें तेजी से चढ़ रही हैं. बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और नदियों के किनारे की खेती प्रभावित हो रही है. इससे स्थानीय आपूर्ति में भारी कमी आई है.
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण इस समय की बारिश है. कई इलाकों में लगातार हो रही बरसात से फसलें खराब हो गई हैं. इसके अलावा, कुछ राज्यों से सप्लाई में कमी आ गई है, जिससे मंडियों तक पर्याप्त मात्रा में टमाटर नहीं पहुंच पा रहे.
अभी और बढ़ेंगे टमाटर के भाव
सब्जी विक्रेता हम पासवान ने टमाटर के आज के भाव पर बात करते हुए बताया कि टमाटर का आज का भाव ₹80 है और आगे चलकर यह 100 – 120 रुपये किलो भी हो सकता है. पासवान ने कहा कि टमाटर के दामों में फिलहाल कमी आने की उम्मीद नहीं है. बरसात भी शुरू है, जिससे टमाटर खराब हो रहे हैं. इसलिए महीने दो महीने तक टमाटर के दामों में राहत मिलने के आसार नहीं हैं



