
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला पखनापारा में एक युवक कि चाकू मार कर कत्ल किये जाने का मामला प्रकाश में आया है इस हमले में एक दूसरा युवक जख्मी हो गया है। मकतूल युवक की पहचान मदन सिंह वल्द माखन सिंह उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम गुमगराखुर्द नेवारडांड के रूप में हुई है।
ज़ख्मी युवक का नाम सुदर्शन दास पिता सुखलाल दास 29 वर्ष साकिन ग्राम रजपुरीकला पखना पारा बताया जा रहा है। दरअसल 28 जुलाई 2025 दिन सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे चार पांच दोस्त आपस में मिलकर खान पान करते मसखरी कर रहे थे। बैठक खत्म होने पर सभी दोस्त अपने-अपने घर जाने लगे इसी दौरान चिंटू राम प्रजापति घर से चाकू लाकर अचानक सुदर्शन दास पिता सुखलाल दास के कमर में हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। सुदर्शन दास दोस्तों को बुलाने गया। मौके वारदात से भाग रहे मदन सिंह वल्द माखन सिंह को आरोपी युवक दौड़ने लगा। सुदर्शन दास तथा अन्य दूसरे साथियों के द्वारा मदन सिंह की तलाश की गई परंतु कुछ पता नहीं चला।
29 जुलाई मंगलवार की सुबह पखनापारा स्थित बास झुरमुट के नीचे मदन सिंह का खून से लथपथ शव देखा गया। घटना के बारे में पुलिस को इतिला की गई। आशंका जताई जा रही है कि चिंटू राम प्रजापति ने चाकू मार कर मदन सिंह की हत्या कर दी है।
सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके वारदात पर पहुंच मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात करने जुटी है। घटना के बाद से चिंटू राम प्रजापति फरार है। आगे पुलिस कार्यवाही जारी है।



