

मुन्ना पांडेय सरगुजा लखनपुर : जंप क्षेत्र लखनपुर के जयपुर संकुल केंद्र में 29 जुलाई दिन मंगलवार को संकुल स्तरीय “शाला प्रवेशोत्सव ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी रहे। कार्यक्रम शुरूआत से पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर धूप द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये।
बाद इसके नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तक गणवेश वितरण कर तिलक लगा मीठा खिला उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के प्रति प्रेरित करते शाला प्रवेश कराया । प्रकृया अदायगी के उपरांत मुख्य अतिथि दिनेश बारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि – प्रदेश सरकार की सोच है कि स्कूली बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके साथ ही शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है ताकि शिक्षा स्तर में सुधार हो सके।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशि कला सिंह ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल , महामंत्री विक्रम सिंह , महामंत्री सचिन बंसल , महेश्वर राजवाड़े,उपाध्यक्ष यतेंद्र, पाण्डे, सांसद प्रतिनिधि रंजीत दास , पूर्व सरपंच बुधन सिंह संस्था प्रमुख मुकेश साहू , ओम प्रकाश कुर्रे,राजू गुप्ता,नारद दीवान रोशन केरकेट्टा,मनोज कश्यप, देवनारायण राजवाड़े, महेंद्र प्रसाद, भगत मैडम सुशीला यादव, क्लिष्ट तिर्की, सविता साहू, सुष्मिता, गीता राजवाड़े, पूर्णिमा मेहता, आकांशा राठौर, पूर्णिमा श्रीवास्तव संकुल समन्वयक स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाए नवप्रवेशी बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ का के नाम अभियान 2.0 के तहत संकुल केंद्र परिसर में पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया ।



