
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की कर दी है। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर जुर्माना लगाने का एलान भी कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका को व्यापार में घाटा हुआ है।
इसके अलावा ट्रंप ने ये भी कहा कि भारत रूस से ज्यादा तेल और हथियार भी खरीदता है। अब दोनों देशों में सब सही नहीं है और इसलिए भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ भी व्यापार करता है और हमसे ज्यादा टैरिफ लेता है। भारत से बीते सालों में व्यापार भी कम हुआ है।
एक अधिकारी ने कहा, “बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।” उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप सबसे खराब स्थिति में टैरिफ आदेश जारी कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा, “लेकिन, हम मानते हैं कि यह अस्थायी उपाय होगा, क्योंकि अब तक पांच दौर की व्यापार वार्ता हो चुकी है। जल्द ही कोई समझौता हो जाएगा।”



