Home छत्तीसगढ़ नाग पंचमी पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

नाग पंचमी पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर प्राचीन स्वयं-भू-शिव मंदिर, प्रांगण में स्थित हनुमान मंदिर अखाड़े में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता निरज अग्रवाल,मनोज राय, (पप्पू) नरेंद्र पांडेय, मुन्ना पांडेय, अमीत बारी बुधन सिंह, रविन्द्र गुप्ता रहे। अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के सहयोग एवं मार्गदर्शन में 30 जुलाई दिन बुधवार को अखाड़े में दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। साल दर साल सावन माह के पंचमी तिथि को होने वाले कुश्ती प्रतियोगिता में ब्लाक क्षेत्र के ग्राम अधला,बेलदगी अमगसी,केवरा,केवरी, शिवपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए पहलवानों ने कुश्ती कला का बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे लोगो का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम आरंभ से पहले महावीर हनुमान जी का विधिवत पूजा अर्चना किया। प्रतियोगिता में छोटे कम उम्र के बच्चे तथा बड़े उम्र वर्ग के पहलवानों ने क्रम से अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड में पहलवान अंकित कुमार ग्राम केवरी ने प्रथम , बालेश्वर ग्राम अधला द्वितीय तथा मधुशकर ग्राम केवरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मचासीन अतिथियों ने अपने करकमलों से नगद राशि पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।साथ ही छोटे उम्र तथा बड़े उम्र सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पार्षद अमित बारी के मांग पर दिनेश साहू ने आने वाले साल में अखाड़ा बना कर दिये जाने की घोषणा किया। इसके अलावा 15 अगस्त 2025 को ग्राम अधला में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में सभी पहलवानों को भाग लेने अपील किया। नरेंद्र पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा – लखनपुर में कुश्ती प्रतियोगिता सालों से होता आ रहा है। और क्षेत्र वासियों का सहयोग प्राप्त होता रहा है। आगे भी होने वाले दंगल प्रतियोगिता में सबका स्नेह और सहयोग मिलता रहे। आयोजन समिति प्रमुख राजू बारी के प्रयास को सराहनीय कहा। जो लखनपुर में दंगल कुश्ती प्रतियोगिता को आज भी जिंदा रखें हुये हैं।कार्यक्रम में गणमान्य नगरवासी दूर दराज से आये कुश्ती प्रेमी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here