

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर मे30 जुलाई दिन बुधवार को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी राजेंद्र जायसवाल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत के साथ की गई।इसी कड़ी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। हर कार्यक्रम का श्रीगणेश मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि विधायक अग्रवाल ने कहा,आज का समय केवल अंकों से नहीं, बल्कि गुणवत्ता, धैर्य और ईमानदारी का है। विद्यार्थी केवल नंबरों की दौड़ में न भागें, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर बढ़ें।”उन्होंने विद्यालय में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के लिए प्राचार्य नियुक्ति हेतु जेडी संयुक्त संचालक स्तर पर शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।दिनेश बारी मंडल अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि
शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करना और उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखना रहा।पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने शिक्षा को जीवन की सबसे मजबूत नींव बताते हुए कहा कि “शिक्षा ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाती है।”एस एम डीसी अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने कहा, “शिक्षा के बिना प्रगति असंभव है – हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी बच्चों को मिठा खिलाकर पुस्तक वितरण कर कक्षा 9 वी में प्रवेश कराया गया।वही छात्राओं को स्टील की बॉटल भेंट स्वरूप वितरित की गई।पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता करने के मकसद से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती रंजना श्रीवास्तव ने प्रभावशाली ढंग से किया ।अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शशिधर पांडे ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्राओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। यह शाला प्रवेश उत्सव न केवल एक औपचारिक आयोजन था, बल्कि यह शिक्षा की नींव मजबूत करने का संकल्प भी था – जो आने वाले समय में लखनपुर की बेटियों को एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।
इस दौरान विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिनेश बारी मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू , राजेंद्रजायसवाल अध्यक्ष, एस एम डीसी सनी बंसल , राकेश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र पांडे मंडल उपाध्यक्ष , सचिन बंसल मंडल महामंत्री, प्रदीप गुप्ता,आलोक गुप्ता एस एम डीसी सदस्य नवीन महाविद्याल के प्राचार्य श्रीवास्तव उपस्थित रहे।



