
मुन्ना पांडेय सरगुजा लखनपुर : 30 जुलाई दिन बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हाजिर समस्त मंडल के पदाधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी सदस्य नियुक्ति कर संगठन को मजबूती प्रदान करे। पार्टी संबंधी दूसरे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। और भ्रष्ट भाजपा की कुशासन एवं भ्रष्ट रिति ,नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई । वर्तमान में भाजपा प्रदेश सरकार की जो कार्य प्रणाली है सड़क से लेकर अस्पतालों में कमियां हैं उसके खिलाफ कांग्रेस कमेटी जिला स्तरीय बृहद कार्यक्रम कर भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व जमीनी कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे।



