Home छत्तीसगढ़ स्कूल की छत से टपक रहा पानी और खिड़कियों में दौड़ रहा...

स्कूल की छत से टपक रहा पानी और खिड़कियों में दौड़ रहा बिजली का करंट, स्कूल प्रशासन मौन किसी अनहोनी के इंतजार में है स्कूल

0

 

मामला मोरकुटुम्ब मिडिल स्कूल का

छुरिया  :  छत्तीसगढ़ में साय के सुशासन में जहां शिक्षा के लिये दिन प्रतिदिन नये नये प्रयोग होते जा रहे बच्चों की उच्च शिक्षा के लिये लेकिन यह बात जमीनी स्तर पर सफल होते नहीं दिख रही है। ऐसा इसलिये कि एक स्कूल जिसमें छत से पानी टपक रहा है और खिड़कियों में बिजली का करेंट दौड़ रहा है।

छुरिया विकासखण्ड के ग्राम मोरकुटुंब में शासकीय मिडिल स्कूल का मामला सामने आया है स्कूल का हाल बेहाल है स्कूल के कमरे में जहां बच्चे पढ़ते हैं वहां स्कूल की छत से बारिश का पानी अंदर टपक रहा है और स्कूल की खिड़कियों में बिजली का करेंट दौड़ रहा है। दीवारों पर पानी का रिसाव साफ साफ दिख रहा है। आनन फानन में सरपंच ने स्कूल की छत पर सफेद प्लास्टिक लगवाकर समस्या का समाधान किया फिर भी कोई हल नहीं निकला छत से पानी लगातार टपक रहा है। एक बार तो छत का प्लाटर भी नीचे टपक गया था जो एक बच्चे के सिर पर लगा और बच्चे को चोट भी आई थी।

जब स्कूल के बच्चों ने अपने प्राचार्य को खिड़कियों में करंट की बात बताई तो प्राचार्य ने सभी बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल के बिजली के मीटर के पास से स्कूल की विद्युत आपूर्ति को बंद करवा दिया है बच्चे बिना बिजली के ही स्कूल में बैठते हैं।

स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि इसकी सूचना बीआरसी छुरिया को दे दी गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here