
नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का फाइनल आज पाकिस्तान चैंपियन और दक्षिण अफ्रीका चैंपियन के बीच लंदन में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पाकिस्तान टीम की टक्कर भारतीय चैंपिंयस से होनी थी।
हालांकि, भारतीय प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया। ऐसे में पाकिस्तान टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई। लीग स्टेज में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान से मैच नहीं खेला था। पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही दोनों देशों के संबंध खराब चल रहे हैं।
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में चल रही WCL को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बताकर प्रचारित किए जाने के बाद, पीसीबी ने निजी क्रिकेट लीग में देश के नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया है।
भविष्य में किसी भी निजी संस्था को निजी लीग के लिए देश के नाम का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मौजूदा पाकिस्तान लीजेंड्स टीम को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल खेलने की अनुमति दी जाएगी।



