Home छत्तीसगढ़ अपोलो अस्पताल में ओपीडी शुल्क कम करने और एंबुलेंस सुविधा की मांग

अपोलो अस्पताल में ओपीडी शुल्क कम करने और एंबुलेंस सुविधा की मांग

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर अपोलो अस्पताल में ओपीडी शुल्क कम करने और एंबुलेंस सेवाएं सुलभ कराने की मांग की। उन्होंने किरंदुल परियोजना में ₹10 की तुलना में यहाँ ₹65 शुल्क को गरीबों पर बोझ बताया। आपात स्थिति में एंबुलेंस की कमी और बीपीएल मरीजों को रिफरल में एंबुलेंस न मिलने की समस्या भी उठाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों व हाइटेक उपकरणों की मांग दोहराई गई। कलेक्टर से तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद धनसिंह नाग, हरीश शर्मा, झिलकी नाग, सावित्री आचार्य, विलासिनी नाग और सूरज जायसवाल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here