रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटिदा के डबरी (छोटी तालाब) में डुबने से विशेष आरक्षित पड़ो जनजाति दम्पत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक
(1) -करीमन पडो वल्द स्व0 मांझी राम पड़ो उम्र 65 वर्ष
(2) – केदी पड़ो पति करीमन पडो उम्र 62 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बेलदगी आश्रित ग्राम घुईभवना दोनों 7 जुलाई दिन गुरुवार को सबेरे करीब 8- 9 बजे के दरमियान ग्राम कटिदा के आमाचुआ डबरी में स्नान करने गये हुये थे।जब काफी देर हो जाने के बाद भी दोनों पति-पत्नी घर वापस नहीं लौटे तो पुत्र करमसाय अपने पत्नि के साथ देखने डबरी के तरफ गया। दोनों का कपड़ा डबरी के पास रखा हुआ था। मक़तूल एवं मकतूला दोनों का जिस्म पानी में तैरते हुए नजर आया बदहवास पुत्र ने अपने माता-पिता को पानी से बाहर निकाला । लेकिन अफसोस दोनों की मौत हो चुकी थी।
हादसे की इतिला थाना लखनपुर में दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इस दर्दनाक घटना से परिवार तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।



