Home व्यापार 8, 9 और 10 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें...

8, 9 और 10 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें ये जरूरी काम….

0

अगर आप भी बैंक से जुड़े काम करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 8 अगस्त, शुक्रवार को बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है. भारत में बैंक छुट्टियों का निर्धारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देश और संबंधित राज्य सरकार की अधिसूचना के आधार पर होता है. इसलिए अपने बैंक से जुड़े काम समय रहते निपटा लें ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके.भारत आस्था और त्योहारों का देश है, जहां हर राज्य में अलग-अलग पर्व मनाए जाते हैं. इसी के अनुसार बैंकों की छुट्टियां भी तय होती हैं. 8 अगस्त, शुक्रवार को देश के कुछ हिस्सों में बैंक हॉलिडे घोषित किया गया है.

8 अगस्त शुक्रवार को कहां बंद रहेंगे बैंक:- 8 अगस्त को शुक्रवार पड़ रहा है. इस दिन गंगटोक (सिक्किम) मेंबैंक बंद रहेंगे . इस दिन वहां देंगदोह लहो रुम फात पर्व मनाया जाएगा, जो लेपचा समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है. यह पर्व तेंदोंग पर्वत को समर्पित है और उस किवदंती की याद में मनाया जाता है, जिसमें कहा गया है कि 40 दिन और 40 रातों की लगातार बारिश के दौरान तेंदोंग पर्वत ने लेपचा लोगों की रक्षा की थी.

9 और 10 अगस्त को भी बैंक रहेंगे बंद:- बता दें कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है, जिस कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 10 अगस्त को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे सभी बैंक बंद रहेंगे. इसलिए जरूरी बैंकिंग कार्य समय से पहले निपटा लें.

ऑनलाइन सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा:- आजकल नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की मदद से पैसे ट्रांसफर करना, बैलेंस चेक करना, बिल भरना और लोन लेना ग्राहकों के लिए आसान हो गया है. लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जो बिना बैंक ब्रांच जाए पूरे नहीं होते. जैसे KYC अपडेट, कैश जमा या निकालना, लॉकर की सुविधा, फेल ट्रांजैक्शन की शिकायत, जॉइंट अकाउंट खोलना या बंद कराना. इन कामों के लिए आपको बैंक जाना जरूरी होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here