Home छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस ने कारली में चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वाले 58...

यातायात पुलिस ने कारली में चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वाले 58 वाहन चालकों पर की कार्रवाई

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : यातायात पुलिस ने कारली में चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वाले 58 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 32,500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसमें बिना हेलमेट (45), बिना सीट बेल्ट (5), LED लाइट (5), बिना लाइसेंस (1) और तीन सवारी (2) के मामले शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में यातायात प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

नागरिकों से अपील की गई कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, नाबालिगों को वाहन न दें, और यातायात नियमों का पालन करें। कार्रवाई में यातायात प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू, प्र.आर. संपत लाल, वीरेंद्र एक्का, आरक्षक ललित, कन्हैया, वीरेंद्र और इंद्रजीत शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here