रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : भाई बहन के पवित्र रिश्ते को लेकर मनाया जाने वाला रक्षा बंधन का त्योहार चंद दिनों बाद 9 जुलाई दिन शनिवार को मनाई जाएगी। हिंदू त्योहारो में रक्षा बंधन का विशेष महत्व है इस दिन के आने का इंतजार बहनों को हमेशा से रहता है बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांध जहां अपने सुरक्षा की वचन लेती है वहीं भाई के लम्बी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती है।रक्षा बंधन भाई बहन के अटुट प्रेम को याद दिलाता है। फिलहाल रक्षा बंधन मनाये जाने को लेकर नगर लखनपुर में रंग-बिरंगी रेशमी धागों से बनी राखियों तथा मिठाईयां फल से दुकानें सज गई हैं। बहने मनपसंद राखी की खरीदारी में मशरूफ नजर आने लगी है। दूसरे शहरों में ब्याही गई बहने भी अपने लाडले भाई को राखी बांधने ससुराल से मायके लौट आई है कुछ बहनों ने डाक के जरिए भी राखी भेजी है।राखी त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दरअसल यह पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते अटूट विश्वास का प्रतीक है।



