Home छत्तीसगढ़ विधवा पुत्रबहू पर ससूर की नीयत हुई ख़राब परेशान बहू ने ससूर...

विधवा पुत्रबहू पर ससूर की नीयत हुई ख़राब परेशान बहू ने ससूर के खिलाफ कराई एफआईआर दर्ज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : अपने ही विधवा पुत्र बहू पर कलयुगी ससूर द्वारा ग़लत निगाह डालने का मामला प्रकाश में आया है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ज्योति यादव पति स्व0 गोपाल यादव उम्र 32 साल साकिन ग्राम पीपरखार तीनधरी पारा ने अपने हैवान ससूर द्वारा ग़लत नियत से ग़लत हरकत करने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल पिडिता महिला के पति का मृत्यु 2003 में हो चुकी है। विधवा के दो बच्चे हैं। जब से पति की मौत हुई है ससूर जयनाथ यादव आ0 स्व0 सखाराम विधवा बहू पर हमेशा ग़लत निगाह डालते हुए बहू के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। हद तो तब हो गई जब दरिंदे हवस के भूखा ससूर ने 15 जुलाई 2025 को मौका पाकर “”तुमको बहुत पसंद करता हूं! कहते हुए बहू के साथ रात में जबरन छेड़छाड़ किया। महिला ने ससूर के इस काले करतूत के बारे में अपने मायके वालों को बताई आपसी विचार विमर्श के बाद महिला ने 7 अगस्त दिन बुधवार को थाना उपस्थित आकर ससूर जयनाथ यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ धारा 74-75(1) (।)(।।)75(2) 79 बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here