नई दिल्ली : साल 2025 भारतीय टीम के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए अब तक बेहद शानदार साबित हो रहा है। इस साल हर महीने उन्होंने कुछ ना कुछ खास कर दिखाया है। इंग्लैंड के दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गिल ने न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि उन सभी आलोचकों को भी जवाब दिया जो उन्हें ‘फ्लैट ट्रैक बुली’ कहकर ट्रोल करते थे।
इस साल अब तक गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 से ज्यादा रन बना लिए हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनका यह करियर ग्राफ यह साफ दिखाता है कि शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी में से एक हैं।
इस तरह गिल सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही इंग्लैंड के बेन डकेट, टॉप पर हैं, जिन्होंने 23 मैचों में 1,290 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 47.77, 3 शतक, 8 अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 165 का रहा।
शुभमन गिल के सबसे करीब प्रतिद्वंद्वी हैं केएल राहुल, जिन्होंने 14 मैचों में 19 पारियों में 741 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 46.31 रहा, जिसके साथ उनके नाम दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 13 मैचों में 17 पारियों में 605 रन बनाए हैं। उनका औसत 67.22 रहा, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक उनके नाम हैं।



