रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों के बीच पहुंच उनसे मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं का यथा संभव समाधान भी करा रहे है। इतना ही नहीं अपितु विधायक राजेश अग्रवाल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में संचालित स्कूलो में अध्ययनरत स्कूली छात्राओं को निशुल्क वस्त्र का वितरण कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रहे।
7 अगस्त दिन गुरुवार को अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड के ग्राम निम्हा स्वामी आत्मानंद विद्यालय, रजपुरीकला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मुटकी, खैरबार मेंड़्राकला शासकीय स्कूलों में उन्होंने अध्यनरत छात्राओं को विधायक अग्रवाल ने स्वयं से निशुल्क वस्त्र का वितरण किया है।

काबिले गौर है कि शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भी विधायक अग्रवाल स्वयं से 11वीं 12वीं के छात्राओं को पानी बोतल का वितरण करते हुए शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्कूली छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल आकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही है।
कई वर्षों से विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा और उनके परिवार जनों द्वारा ठंड और बरसात के मौसम में अंबिकापुर ग्रामीण लखनपुर और उदयपुर विकासखंड के पहुंच विहीन ग्रामों में जाकर गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया जाता रहा है।
निशुल्क कपडा वितरण करने के दौरान नीरज अग्रवाल राकेश अग्रवाल अविनाश अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह सेंगर, महामंत्री संजय राजवाड़े, सोनू तिग्गा,सागर विश्वकर्मा, पहल राम राजवाड़े, डोमन राम राजवाड़े, दिगंबर यादव, रवि गुप्ता,उदय दास बघेल, श्यामा शंकर ठाकुर, बढ़हा राम, अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



