Home छत्तीसगढ़ किरंदुल परियोजना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 2000 तिरंगे वितरित,...

किरंदुल परियोजना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 2000 तिरंगे वितरित, स्वतंत्रता दिवस का उत्साह

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल  : एनएमडीसी की किरंदुल कॉम्प्लेक्स परियोजना द्वारा 2 से 15 अगस्त 2025 तक ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस का उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। रवींद्र नारायण, अधिशासी निदेशक के कुशल निर्देशन और के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में, परियोजना ने देशभक्ति की भावना जागृत करने और तिरंगे के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आसपास के गांवों में 2000 तिरंगे (डंडे सहित) वितरित किए।

ये तिरंगे जिला कलेक्टर, दंतेवाड़ा को परियोजना के सीएसआर कार्यक्रम के तहत सौंपे गए, जो देश की शक्ति, शांति, धर्म, उर्वरता और शुभता के प्रतीक के रूप में लहराएंगे। साथ ही, परियोजना की विभिन्न कॉलोनियों में अधिकारियों और कर्मचारियों के क्वार्टरों में भी ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ थीम के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न को और भव्य बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here