दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में सोमवार देर रात से ही झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली, गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में भारी बारिश की वजह से जलभराव की खबर है. सड़कें तलाब बन गई हैं. जगह-जगह पर बारिश की वजह से जलभराव और सड़कें बंद होने से जाम की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली एनसीआर में दिनभर बारिश होने की संभावना है. वहीं, आसमान में बादल छाए रहेंगे. देर शाम और रात में भारी बारिश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इधर पहाड़ी राज्यों में प्राकृतिक संकट कम होने की नाम नहीं ले रही है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंखड की राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात में भारी बारिश हुई. इसकी वज से कई इलाकों में पेड़ उखड़ने, मकान ढहने और कई स्थानों पर जलभराव की खबर आ रही है.
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट:- मौसम विभाग ने आगामी 12, 13 और 14 अगस्त को रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा की संभावना जताई है. इसी को देखते जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की यात्रा अगले तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दी गई है. जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं. वही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है. राष्ट्रीय राजमार्गों के डेंजर जोनों में 24 घंटे जेसीबी व पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि मार्ग बाधित होने पर तुरंत खोलने की कार्रवाई हो सके.
बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर:- मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में जल्द ही लो-प्रेशर बनने की संभावना है. यह मानसून सिस्टम टाइफून ‘विफा’ का अवशेष है. यह लो-प्रेशर/डिप्रेशन के रूप में देश से गुजरा, जिसकी वजह से कई तटीय इलाकों में खूब बारिश हुई. अब 12 अगस्त यानी कि मंगलवार को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनेगा, जो 13 अगस्त को कम दबाव में बदल जाएगा. यह सिस्टम 2-3 दिन तक समुद्र पर स्थिर रहकर ताकतवर होगा. फिर डिप्रेशन में बदलकर जमीन की ओर बढ़ेगा. इसकी वजह से देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है



