Home स्वास्थ्य फटी एड़ियों से हफ्ते भर में मिलेगा छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये...

फटी एड़ियों से हफ्ते भर में मिलेगा छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे….

0

बारिश के मौसम में एड़ियों का फटना आम है। इससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। कभी कभी इसकी वजह से एड़ियों में काफी दर्द होता है और इससे खून भी आने लगता है। फटी एड़ियों की वजह से चलने में भी दिक्कत होती है। फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रैक क्रीम समेत कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन इससे आराम नहीं मिल पाता। यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फटी एड़ियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

गर्म पानी और साबुन:- एक टब में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा शैम्पू या लिक्विड सोप मिलाएं। अपने पैरों को 15-20 मिनट के लिए इसमें डुबोकर रखें। फिर एक प्यूमिस स्टोन या फुट फाइलर से एड़ियों की डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाएं। बाद में पैरों को धोकर सुखा लें और कोई अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं।

शहद:- शहद एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है जो फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद करता है। आप गर्म पानी में शहद मिलाकर उसमें पैरों को डुबोकर रख सकते हैं या सोने से पहले शहद को सीधे अपनी एड़ियों पर लगाकर मोजे पहन सकते हैं।

नारियल तेल:- नारियल तेल त्वचा को नमी देने के लिए बहुत अच्छा है। रात को सोने से पहले अपनी एड़ियों पर नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें और मोजे पहन लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

केला और एवोकाडो:- एक पका हुआ केला और एक पका हुआ एवोकाडो मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपनी एड़ियों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। केला और एवोकाडो दोनों ही त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं।

वैसलीन और नींबू का रस:- रात में सोने से पहले, एक चम्मच वैसलीन में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण को अपनी एड़ियों पर लगाएं। मोजे पहनकर सो जाएं। नींबू का एसिडिक गुण डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और वैसलीन नमी बनाए रखने में सहायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here