Home स्वास्थ्य क्या आप भी हैं चिप्स खाने के शौकीन, तो हो जाएं सावधान….

क्या आप भी हैं चिप्स खाने के शौकीन, तो हो जाएं सावधान….

0

13 अगस्त 2025:- आलू के चिप्स किसको नहीं पसंद, बच्चे से लेकर बड़े तक सभी आलू के चिप्स खाना पसंद करते हैं। जब भी हल्की भूख लगती है, तो स्नैक्स के तौर पर हमें सबसे पहले आलू के चिप्स की ही याद आती है। आलू के चिप्स खाने में तो बहुत टेस्टी होते हैं लेकिन इन्हें खाने के बहुत से नुकसान भी हैं। इसे ज्यादा खाने से शरीर में मोटापा बढ़ाता है, तो वहीं इसमें नमक की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करती है। कई अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि पैकेट बंद चिप्स हार्ट अटैक जैसी बीमारियों को भी न्योता देता है,

लंबे समय में चिप्स खाने के नुकसान

1. अगर आप लंबे समय तक चिप्स जैसे अल्ट्रॉप्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो इससे शरीर में विटामिन, फाइबर और प्रोटीन की कमी हो सकती है। क्योंकि चिप्स से पेट तो भर जाता है लेकिन सिर्फ कैलोरी पहुंचती हैं।

2. जो बच्चे चिप्स खाते हैं उन्हें कब्ज और दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। ज्यादा चिप्स खाने की आदत से किडनी को भी नुकसान होने लगता है।

3. बार-बार खाने से कैंसर का रिस्क बढ़ाने वाला एक्रिलामाइड शरीर में जमा हो सकता है।

4. चिप्स खाने से शरीर में अधिक नमक और तेल पहुंचता है जिसकी वजह से यह लत जैसा असर करता है, जिससे बच्चे बार-बार खाने लगते हैं।

5. चिप्स को कम चबाने की वजह से जबड़े की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं, जिससे दांत टेढ़े-मेढ़े और जबड़े में विकृति हो सकती है।

चिप्स की जगह बच्चों को क्या खिलाएं?

आप चाहें तो चिप्स की जगह हेल्दी चीजों को रिप्लेस कर सकते हैं। चिप्स के बेहतर विकल्प के रूप में आप बच्चों को बेक्ड वेजिटेबल चिप्स, एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न या फ्रूट स्लाइस दिए जा सकते हैं। बच्चों को मखाना खिला सकते हैं। हालांकि ये चीजें भी बच्चों को सीमित मात्रा में ही देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here