Home छत्तीसगढ़ विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : प्रत्येक देश वासियों के दिलों में देश प्रेम की जज्बाजगाने
“हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा””अभियान के तहत आज 13 अगस्त दिन बुधवार को विधायक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर में भाजपा पदाधिकारियों जमीनी कार्यकर्ता स्कूली बच्चों ने पैदल मोटरसाइकिल एवं ट्रेक्टर में तिरंगा यात्रा निकाल देश एवं तिरंगा के प्रति अपने सम्मान प्रकट किया।

प्रोग्राम के मुताबिक दोपहर लगभग 12:00 बजे लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम से विधायक राजेश अग्रवाल ने स्वयं तिरंगा से सुसज्जित ट्रैक्टर वाहन चलाकर तिरंगा यात्रा का आगाज़ किया यात्रा में 50 से अधिक ट्रैक्टर सैकड़ो मोटरसाइकिल शामिल हुये ।
यह तिरंगा यात्रा पुलिस थाना,अंबेडकर चौक भरतपुर, ग्राम गोरता ,गणेशपुर, बिनकरा,लटोरी, तराजू, उमरौली , अंधला, कुंवरपुर , ज़ुनाडीह साप्ताहिक बाजार लखनपुर के विभिन्न गलियों से गुजरते सामुदायिक भवन पहुंच कर मुक्कमल हुआ।
क्षेत्र के प्रत्येक गांव में माता बहनों और ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा किये। तिरंगा यात्रा अभियान में देशभक्ति जज्बे के साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता की जयकारे से पूरा लखनपुर क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में हर वर्ग और हर उम्र के लोगों ने जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। एतिहासिक नज़ारा रहा। विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि– आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना हर देशवासी कर रहा है। यही हमारे जवानो के प्रति आदरभाव है तिरंगा हमारी आज़ादी, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। अपने देश के तिरंगे पर फख्र है।

हम सभी को इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। आप सभी अपने घर, ऑफिस, फैक्ट्री, कॉलोनी में तिरंगा फहराएं ।और इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनें। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने कहा — 15 अगस्त से पूर्व गांव और शहर के गलियारों में तिरंगा यात्रा निकाल हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।लोग स्वतंत्र रूप से अपने घरों में तिरंगा फहरायें । साथ ही कहा तिरंगा यात्रा में शामिल होकर एक दूसरे को देश और वीर शहीदों के प्रति सम्मान का पैगाम दे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा कि — युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना ही तिरंगा यात्रा का मकसद है। देश और देश के जवानों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने का संदेश दिया गया है। आयोजित तिरंगा यात्रा में राकेश अग्रवाल, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू,रवि अग्रवाल, राजेंद्र जयसवाल, दिनेश गुप्ता,सत्यनारायण साहू, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, शिवराज सिंह, सुरेश जायसवाल,राहुल अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल, महेश्वर राजवाड़े ,घरभरन राजवाड़े, शिवराज सिंह, लालजी पैकरा, लछमन साहू, कामेंद्र राजवाड़े, महेश्वर राजवाड़े, सुखसाय पोर्ते, चेतन राजवाड़े, यतेंद्र पाण्डेय, सुरेन्द्र साहू,, विष्णु रजवाड़े, प्रदीप गुप्ता, अमित बारी सचिन बारी, महमूदअली तबरेज आलम सहदूल खान,बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा समापन के बाद यात्रा में शामिल लोगों के लिए भोजन व्यवस्था सामुदायिक भवन लखनपुर में की गई थी।

इसी कड़ी में विधायक अग्रवाल के नेतृत्व एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के द्वारा लखनपुर नगर में स्कूली बच्चों के द्वारा तिरंगा पद यात्रा निकाला गया जगह-जगह तिरंगा पदयात्रा का नगर वासियों के द्वारा स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here