Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का त्रिवार्षिक आम चुनाव 24 को, 25 को...

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का त्रिवार्षिक आम चुनाव 24 को, 25 को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का त्रिवार्षिक आम चुनाव 24 अगस्त को सम्पन्न होगा. निर्वाचन की घोषणा के पश्चात 25 अगस्त को निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा.

निर्वाचन अधिकारी रुपेश कुमार साहू ने निर्वाचन की घोषणा करते हुए बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 13 अगस्त को होगा, जिसमें दावा-आपत्ति 14 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा सकता है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 अगस्त को शाम 7 बजे किया जाएगा. अभ्यर्थियों का नामांकन 17 अगस्त दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा.

नामांकन प्रपत्रों की जांच एवं अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची का प्रकाशन 17 अगस्त को दोपहर 3 बजे किया जाएगा. उसी दिन दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक नाम वापसी भी होगी. नाम वापसी के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन सायं 7 बजे तक किया जाएगा. मतदान 24 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. मतदान उपरांत संभाग वार मतदान स्थल में मतगणना होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here