
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बीजली बिल में बढ़ोतरी होने कारण उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इस अव्यवस्था को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता धीरेन्द्र शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बीजली बिल में काफी गड़बड़ी होने की आम लोगों के शिकायत के बाद व्यवस्था में सुधार किये जाने मांग किया है।

दरअसल ज्ञापन में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव कस्बों शहर में जब से विद्युत स्मार्ट मीटर लगाया गया है। अनाप-शनाप बीजली बिल आने कारण अपभोक्ता काफी परेशान हैं इसका वज़ह है बिल के बारे में सही जानकारी का नहीं होना। अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन्द्र शर्मा ने बिहार एवं राजस्थान प्रदेश में किये गये बीजली फ्री के हवाले से छत्तीसगढ़ सूबे में भी स्मार्ट मीटर को हटाते हुए बीजली
मुफ्त करने की मांग की है। ये मांग पूरी होती है या नहीं वक्त आने पर ही मालूम हो सकेगा



