
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : देश का 79 वा स्वतंत्रता दिवस नगर लखनपुर सहित आसपास ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया जश्ने आजादी की तस्वीरें हर जगह दिखाई दी। स्थानीय शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल स्वामी आत्मानंद विद्यालय शासकीय सभी प्राथमिक पाठशालाओं नीजी शैक्षणिक संस्थान नेहरू बाल मंदिर , एचिव्हर पब्लिक स्कूल गुरूकूल स्कूल,सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण के बाद देश भक्ति धून पर बैड बजाते स्कूली बच्चों ने नगर के विभिन्न गलियों में प्रभात फेरी निकाले। स्कूल संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों ने देश प्रेम से ओतप्रोत गीत भाषण लघु नाटिका कविता आदि की खूबसूरत प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपने भाषण में एतिहासिक पलों को याद करते उन वीर शहीदो का जिक्र किया जिन्होंने आज़ादी हासिल करने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी ।
अंग्रेजों की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को देश कैसे आज़ाद हुआ स्कूली बच्चों ने बताया। साथ ही डीजे साउण्ड सिस्टम के स्वर लहरी में देश भक्ति गीत पर नृत्य किये जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। 15 अगस्त को यादगार बनाने के लिए खेल कूद का आयोजन हुआ। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू द्वारा ध्वजा रोहण कर सलामी दी गई। दरअसल मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी के माताश्री का बीते गुरुवार को देहावसान हो जाने कारण राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई ।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश साहू नगर उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा सनी बंसल अमित बारी, रमेश जायसवाल, अन्य सभी पार्षदगण आमंत्रित नरेंद्र पांडेय नगरवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे। भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओ ने पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के निवास पर सामुहिक रूप से तिरंगा झंडा फहराया।
इसी कड़ी में जंनपद पंचायत कार्यालय में जंप अध्यक्ष श्रीमती शशीकला सिंह उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, ने ससम्मान गांधी जी के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया इस मौके पर कुन्नी मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ स्वैचछा सिंह, अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण खलखो, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, आकांक्षी ब्लॉक समन्वयक सुभीता शुकला सीताराम एक्का, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, मनोज कुमार मांझी, जंप कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वच्छता दीदीयो का सम्मान करते हुए उन्हें जंप अध्यक्ष उपाध्यक्ष के करकमलों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही तकनीक सहायक प्रताप सिंह सिसोदिया, बिहान योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को सही तरीके से संचालित करने में बेहतरीन प्रयास करने वाली रूहीशबा, राजेश महंत शिवकुमार को भी प्रशस्ति पत्र दी गई। सब जगह स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, तहसील, कृषि, उद्यान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,वन परिक्षेत्र , थाना कार्यालय, मत्स्य विभाग, विद्युत विभाग स्थानीय बैंको में संस्था प्रमुखों ने तिरंगा झंडा फहराया।
साथ ही बीजेपी कार्यालय, ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय तथा सार्वजनिक रूप से बस स्टैंड, नगर पंचायत कार्यालय काम्प्लेक्स में दुकानदारों ने सामुहिक रूप से तिरंगा फहराया किये जंप क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव उपसरपंच पंचों तथा पंचायत वासियों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।



