Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी किरंदुल में 79वां स्वतंत्रता दिवस: ध्वजारोहण और परेड के साथ उत्साहपूर्ण...

एनएमडीसी किरंदुल में 79वां स्वतंत्रता दिवस: ध्वजारोहण और परेड के साथ उत्साहपूर्ण आयोजन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) की किरंदुल-लौहनगरी परियोजना में शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को सुबह 9:00 बजे देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्थानीय फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में परियोजना के अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण और वरिष्ठ कर्मचारी तुलसीराम नेम ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं व स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।

मुख्य अतिथि रविंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “एनएमडीसी ने देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमने उत्पादन और प्रेषण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिसके लिए मैं सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देता हूं।” उन्होंने कर्मचारियों से भविष्य में भी उत्कृष्टता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) के.एल. नागवेणी, महाप्रबंधक (विद्युत) एम. सुब्रमण्यम, इंटक सचिव ए.के. सिंह, अध्यक्ष विनोद कश्यप, राजेंद्र यादव, एसकेएमएस अध्यक्ष देवरायलु, सचिव राजेश संधू, सीआईएसएफ कमांडेंट, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here