Home छत्तीसगढ़ रोशन सोनी एंड्रज वार्ड पार्षद ने जन्मदिन पर चलाया स्वच्छता अभियान, दिया...

रोशन सोनी एंड्रज वार्ड पार्षद ने जन्मदिन पर चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

0

मुंगेली :  वार्ड पार्षद रोशन सोनी एंड्रज ने अपने जन्मदिन के अवसर को विशेष और समाजोपयोगी बनाते हुए स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर पार्षद ने नगर में सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। पार्षद ने इस दौरान कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवन शैली का हिस्सा है। अगर हर नागरिक अपने घर और आस-पास की सफाई रखे तो बीमारियों से बचाव होगा और नगर का वातावरण भी सुंदर व स्वस्थ रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत और इस दिशा में हम सभी को जिम्मेदारी से आगे बढ़ना होगा। स्वच्छता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में उनके सहयोगी और समर्थक भी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रवीण जैन, आकाश सोनी, तारकेश्वर साहू, विष्णु साहू, नारायण साहू, राजू जायसवाल, मुन्ना राम साहू समेत नगर पालिका के सफाई कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर वार्ड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और लोगों को जागरूक करने हेतु अपील भी की।

लोगों को संबोधित करते हुए पार्षद रोशन सोनी एंड्रज ने कहा कि साफ-सुथरा वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि गंदगी फैलाने से बचें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पार्षद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी समाजसेवी सोच की सराहना की। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर सहयोग करते हुए अभियान को सफल बनाया। इस अवसर को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह देखा गया और उन्होंने पार्षद के इस पहल को सराहनीय बताया। लोगों का कहना था कि इस तरह के आयोजन से आम जनता में जागरूकता बढ़ेगी और समाज में स्वच्छता की नई सोच विकसित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here