Home अजब-गजब छत्तीसगढ़ के रौनक ने आठवीं पास करने में लगाए 126 साल! मार्कशीट...

छत्तीसगढ़ के रौनक ने आठवीं पास करने में लगाए 126 साल! मार्कशीट देख चकरा जाएंगे आप

0

 शिवरीनारायण :  पूर्व माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा की अंकसूची में हुई त्रुटि के चलते एक परीक्षार्थी व उनके पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल वालों का कहना है कि हमने सही सही जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भेज दी थी, अंकसूची जांजगीर से बन के आई है और वहीं से सुधरेगी।

शिवरीनारायण स्थित धाविका पब्लिक स्कूल में बीते सत्र में कक्षा आठवीं में पढ़ रहे रौनक सिंह की जन्मतिथि 13 फरवरी 2012 है, लेकिन आठवीं की अंकसूची में उसकी जन्मतिथि 30 दिसम्बर 1899 छप गई है।

स्कूल वालों ने झाड़ा पल्ला

इस लिहाज से उस छात्र की उम्र अभी 126 साल की है। इस भयंकर त्रुटि के बाद रौनक के पिता हरि राम ने स्कूल वालों को बताया तो स्कूल वालों ने सारी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर पर डालकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

अब तक नहीं सुधरी जन्मतिथि

उन्होंने स्थानांतरण प्रमाण पत्र पर सही जन्मतिथि लिखी है, लेकिन अंकसूची की त्रुटि जस की तस है। अब स्थिति यह है कि नया सत्र आरम्भ हुए दो महीने बीत गए हैं और उक्त छात्र की जन्मतिथि में हुई त्रुटि अब तक नहीं सुधरी है। इस बीच बच्चे के पालक कई बार धाविका स्कूल और जांजगीर के चक्कर काट चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here