नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने हमला कर दिया। जिस समय रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 35 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पहले कागज दिया फिर किया हमला
ताजा जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सबसे पहले रेखा गुप्ता को एक कागज दिया…इसके बाद उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रेखा गुप्ता के साथ गाली-गलौज भी किया।
दिल्ली बीजेपी ने की हमले की निंदा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमले के समय रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। पुलिस जांच से मामले का खुलासा होगा।



