Home छत्तीसगढ़ मुंगेली में भव्य भादो मेला 2025 का होगा आयोजन

मुंगेली में भव्य भादो मेला 2025 का होगा आयोजन

0

मुंगेली :  श्री रामदेव सेवा समिति मुंगेली के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य भादो मेला 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 24 अगस्त से 02 सितंबर तक स्थानीय श्री रामदेव बाबा मंदिर साईं मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। समिति ने जानकारी दी कि मेला का शुभारंभ 24 अगस्त (रविवार, एकम) को चंद्र दर्शन के साथ होगा, जहां श्री बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव, महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है
25 अगस्त (दूज) – सुबह बाबा का अभिषेक एवं आरती, रात्रि में भजन गायक अमन सोनी की प्रस्तुति, 26 अगस्त – बाबा महिला मंडल द्वारा भक्ति कार्यक्रम,
27 अगस्त – बच्चों का फैंसी ड्रेस, समूह नृत्य एवं भजन कार्यक्रम, 28 अगस्त – श्री बाबा रामदेव मंदिर की अखंड फेरी, 29 अगस्त – जैन मंडल मुंगेली द्वारा भव्य भक्ति भजन, 30 अगस्त – संगीतमय सुंदरकांड पाठ, 31 अगस्त – रायपुर से आए भजन गायक प्रसन्न चोपड़ा की प्रस्तुति, 01 सितंबर – सुबह प्रभात फेरी, शाम को 56 भोग प्रसाद अर्पित एवं आनंद मेला, 02 सितंबर (भादो सुदी दशमी) – सुबह ध्वजारोहण, आरती व भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर लौटेगी। इसके उपरांत प्रसादी एवं भंडारा होगा। रात्रि में भजन संध्या में राजनांदगांव के प्रसिद्ध भजन गायक राहुल शर्मा एवं अभिषेक तंवर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दुर्गालाल गोयल, प्रेमचंद लुनिया, जगदीश पारख के मार्गदर्शन में समिति सदस्य दिनेश गोयल, गिरीश सुथार, अमन सोनी, विनोद शर्मा, तुषार खत्री, सुनील जोशी, ललित शर्मा, जालम सिंह राजपुरोहित, यशपाल जोशी, देवेश शर्मा, हरीश सोनी, राकेश जोशी, लोकेश गोयल, अमित तिवर, धीरज सोलंकी, प्रदीप सोलंकी, संदीप लूनिया, श्रेणीक पारख, नंदकिशोर सोलंकी, सुमित तिवर, स्वरूप सोनी, मोहित सोलंकी, राजू सोनी, रमेश सोलंकी, श्रेयांश बेद एवं बाबा महिला मंडल सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं। भक्तों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामदेव बाबा के जन्मोत्सव महापर्व को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here