संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : देश के पूर्व प्रधानमंत्री, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत और भारत को तकनीकी युग की ओर अग्रसर करने वाले लोकनायक श्री राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस और अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में राजीव गांधी गोद ग्राम दुकली में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी घटक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने अपने संबोधन में कहा
राजीव गांधी जी एक ऐसे युवा प्रधानमंत्री थे जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया। उनकी दूरदृष्टि और नवाचारपूर्ण सोच ने देश को नई दिशा दी। सूचना क्रांति, युवाओं के लिए रोजगार और पंचायती राज को सशक्त बनाने की दिशा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनकी जयंती पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके सपनों के भारत को साकार करें
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव अशोक सोम, जिला उपाध्यक्ष भानेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूषण साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना बंजारें, नेता प्रतिपक्ष हरीश साहू, पार्षद नरेश पटेल, श्रीमती मिम्की गुप्ता, श्रीमती टुकेश्वरी जयंती, सचिन भंसाली, के.के. परिहार, छोटू खान, श्रीमती तामेश्वरी साहू सहित
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहावा-नगरी के समस्त पदाधिकारीगण, विधायक, पूर्व विधायक, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., सेवा दल एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी उपस्थितजनों ने राजीव गांधी जी के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया।



