उनके रिकॉर्ड तोड़ने वाले कारनामे इस प्रारूप में उनके दबदबे को और उजागर करते हैं। 32 शतक और 58 अर्धशतकों के साथ, रोहित भारत के लिए लगातार मैच विजेता रहे हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 264 वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बना हुआ है।
रोहित शर्मा ने वनडे से भी किया संन्यास का फैसला?
सूत्रों के अनुसार रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं, हालांकि अभी रोहित या बीसीसीआई की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं।
आईसीसी ने वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग से हटाया
आईसीसी (ICC) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली को बुधवार को जारी हुई नवीनतम ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग से हटा दिया है। एक हफ्ते पहले ही, रोहित दुनिया में दूसरे और कोहली चौथे स्थान पर थे।
20 अगस्त के अपडेट के अनुसार, दोनों में से कोई भी खिलाड़ी शीर्ष 100 में भी नहीं है, जिससे सोशल मीडिया पर रोहित के संन्यास की व्यापक अटकलें और भ्रम फैल गया है। रोहित-कोहली दोनों ने आखिरी बार फरवरी 2025 में यूएई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था।
रोहित शर्मा ने वनडे से संन्यास लिया है या नहीं, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन आईसीसी के कारनामे के बाद सोशल मीडिया पर रोहित के संन्यास की खबरें फैल गई हैं अब देखना है इसपर रोहित या बीसीसीआई कब चुप्पी तोड़ते हैं।



