Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किरन्दुल हनुमान टेकरी में वृक्षारोपण...

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किरन्दुल हनुमान टेकरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरन्दुल: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार और जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर सभी जिलों एवं विकासखंडों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे किरन्दुल के हनुमान टेकरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 1001 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण से पहले एनएमडीसी मंगल भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर कुणाल दुदावत, नगरपालिका अध्यक्ष रूबी सिंह, अन्य जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विद्यालयों और नगरपालिका कर्मचारियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। कलेक्टर और नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी विद्यालयों को साउंड सिस्टम प्रदान किया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र, एनएमडीसी महाप्रबंधक (उत्पादन) के.पी. सिंह, डीजीएम (एचआर) के.एल. नागवेणी, महाप्रबंधक (एएम/एनएस इंडिया) वाई.वी. राघवेलु, डॉ. तेजप्रकाश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here