मुंगेली : जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत 20 अगस्त 2025 को जनपद पंचायत मुंगेली परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय एवं जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिसर में आम, कटहल, करंज, सीताफल और अमरूद सहित कुल 40 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती पद्मनी मोहले, जिला पंचायत सभापति उमाशंकर साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर ठाकुर, जनपद सभापति पवन पाण्डेय, श्रीमती खोरबहारिन लालाराम साहू, रिंकू सिंह ठाकुर, सन्नी भार्गव, सरपंच ग्राम पंचायत करही सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल होकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



